हिमाचल

राज्यपाल ने मेधावी विद्यार्थियों को ‘शाइनिंग स्टार अवार्ड’ प्रदान किए

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में इंगलिश डिजिटल न्यूज चैनल ‘द न्यूज रडार’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मेधावियों को ‘शाइनिंग स्टार अवार्ड’ से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 12वीं कक्षा तक विद्यार्थियों की मजबूत नींव उनके व्यक्तित्व निर्माण और समग्र विकास में सहायक सिद्ध होती है। रचनात्मक विधाओं से विद्यार्थियों को नशे से दूर रख कर उनकी ऊर्जा का उपयोग सकारात्मक दिशा में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा दी जानी चाहिए, जिससे उनमें परिवार, समाज और देश के प्रति आदर्श मूल्य विकसित हो सके। इस अवसर पर उन्होंने शिमला जिला के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

शुक्ल ने कहा कि मेधावी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन के लिए उन्होंने डिजिटल न्यूज चैनल के प्रबंधन को बधाई दी। इससे पूर्व, इंगलिश डिजिटल न्यूज चैनल ‘द न्यूज रडार’ के राजनीतिक संपादक गोपाल पुरी ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकारी संपादक सुनील चड्ढा ने राज्यपाल को सम्मानित भी किया।

Kritika

Recent Posts

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

26 seconds ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

23 mins ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

47 mins ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

1 hour ago

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए एक करोड़, मंदिर में बड़ी एलईडी स्क्रीन से होंगे मां के दर्शन: बाली

  आरएस बाली ने की दूसरी सांस्कृतिक सन्ध्या की अध्यक्षता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में बड़ी…

1 hour ago

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

14 hours ago