Follow Us:

हिमाचल की वंशिका के सिर सजा ‘मिस अर्थ इंडिया’ का ताज, फिलीपींस में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश की बेटी वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया 2022 का प्रतिष्ठित ताज जीतकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है. इस प्रतियोगिता का फाइनल जेएलएन स्टेडियम, नई दिल्ली में हुआ. अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलीपिंस में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. इसमें ताज के लिए दुनिया भर के 90 से ज्यादा देशों की सुंदरियां भाग लेंगी. अब वंशिका नवंबर महीने फिलिपींस में होने वाली मिस अर्थ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

बता दें कि वंशिका परमार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल के तुन्ही गांव की रहने वाली हैं. वंशिका के पिता सुशील कुमार भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां धर्मशाला में एक सोशल वर्कर के रूप में कार्य कर रही हैं. वंशिका के दादा शक्ति चंद परमार भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं.

दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं वंशिका…

वर्तमान में वंशिका दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं. वंशिका परमार ने कहा कि मिस अर्थ इंडिया का ताज हासिल करने के बाद उनका अगला लक्ष्य अब मिस अर्थ 2022 का ताज जीतने का है. फिलीपींस में यह प्रतियोगिता 12 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित होगी. जिसमें 90 से अधिक देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेंगी. 23 नवंबर को इस बड़े इवेंट का ग्रैंड फिनाले होगा. वहीं, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है.

फिलीपींस में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व…

हाल ही में दिल्ली में हिमाचल प्रदेश की बेटी वंशिका परमार ने मिस अर्थ इंडिया 2022 का प्रतिष्ठित ताज जीतकर हिमाचल का नाम चमकाया है. इस प्रतियोगिता का आयोजन मिस डिवाइन ब्यूटी द्वारा किया गया. प्रतियोगिता का फाइनल दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में हुआ. अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलीपींस में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.