Follow Us:

आशीष सिंहमार सीएम का सचिव (II) नियुक्त, कुल्‍लू डीसी बदले, हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS अधिकारियों के तबादले और अतिरिक्त जिम्मेदारियां

➤ अशिष सिंहमार को मुख्यमंत्री सचिवालय सहित कई विभागों की जिम्मेदारी
➤ विनय सिंह बने HPMC के प्रबंध निदेशक
➤ कुल्लू DC टोरुल एस. रविश को HPSIDC की कमान


शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने  प्रशासनिक फेरबदल किया है। पांच  IAS अधिकारियों को नई और अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गलवार को सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर प्रशासनिक अमले में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं अधिसूचना के अनुसार…

Ashish Singhmar (IAS 2008), सचिव (डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस) को मुख्यमंत्री (II) का सचिव बनाया गया है। वह डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस, SAD, SWD, संसदीय कार्य, वित्त, योजना और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भी देखेंगे। साथ ही उन्हें सचिव (SAD, SWD एवं संसदीय कार्य) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इससे पहले यह अतिरिक्त प्रभार Rakesh Kanwar (IAS 2007) के पास था।

Arindam Chaudhary (IAS 2014), प्रबंध निदेशक HPMC, शिमला, को निदेशक (कार्मिक एवं वित्त), HPSEBL, शिमला के रूप में नियुक्त किया गया है। वे पहले से H.P. एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड, H.P. एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड और जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

Vinay Singh (IAS 2015), निदेशक बागवानी, हिमाचल प्रदेश, को HPMC का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें H.P. एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड और H.P. एग्रो इंडस्ट्रियल पैकेजिंग इंडिया लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Torul S. Raveesh (IAS 2016), उपायुक्त कुल्लू, को H.P. स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HPSIDC) शिमला का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं Anurag Chander Sharma (IAS 2016), निदेशक (कार्मिक एवं वित्त), HPSEBL, शिमला को कुल्लू जिला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।