Follow Us:

हिमाचल: विशाखापट्टनम में लापता हुआ इंडियन नेवी का जवान वृंदावन में मिला

डेस्क |

विशाखापट्टनम में लापता हुआ कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा के बंगोली का इंडियन नेवी का जवान केशव उपाध्याय मिल गया है। जवान सुरक्षित है। केशव यूपी के मथूरा जिला के वृंदावन में मिला है।

हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि केशव वृंदावन कैसे पहुंचा। जवान को वृंदावन से विशाखापट्टनम ले जाया जा रहा है। केशव के मिलने की खबर से परिजनों में खुशी का माहौल है।

बता दें कि कांगड़ा का जवान केशव उपाध्याय बीते 5-6 दिन से लापता चल रहा था। उसका फोन भी बंद आ रहा था। बेटे के लापता होने की खबर से परिजन भी काफी परेशान थे। परिजनों ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी लापता बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई थी।