Follow Us:

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के प्रश्न पर केंद्र ने हिमाचल को जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं में हजारों करोड़ की सहायता का विवरण रखा

➤ JJM, PMKSY, FMBAP व M-CADWM में केंद्र से बड़ी वित्तीय मदद का विवरण
➤ खर्च व उपयोगिता प्रमाणपत्रों का ब्योरा सदन में रखा गया
➤ “केंद्र से पैसा नहीं मिला” दावे पर सवाल उठाए


राज्यसभा सांसद डॉ. हर्ष महाजन के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने सदन में बताया कि हिमाचल प्रदेश को जल जीवन मिशन (JJM), Flood Management and Border Areas Programme (FMBAP), M-CADWM और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) के तहत बड़े स्तर पर केंद्रीय सहायता दी गई है, साथ ही व्यय और उपयोगिता प्रमाणपत्रों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया।

सदन में दी गई जानकारी के अनुसार, JJM के तहत वर्ष 2022-23 में ₹2163.83 करोड़ उपलब्ध रहे, जिनमें ₹1615.65 करोड़ खर्च हुए। 2023-24 में ₹950.52 करोड़ में से ₹859.96 करोड़ व्यय हुए। 2024-25 में ₹228.04 करोड़ उपलब्ध हुए, जिनमें ₹189.20 करोड़ खर्च दर्ज किया गया।

FMBAP के अंतर्गत 2023-24 में ₹30.16 करोड़ जारी किए गए, जिनके उपयोगिता प्रमाणपत्र राज्य द्वारा जमा किए गए। M-CADWM योजना में 2025-26 के लिए ऊना जिले के हरोली ब्लॉक की परियोजना हेतु ₹4.37 करोड़ जारी किए गए।

PMKSY के तहत हिमाचल को पिछले वर्षों में कुल ₹450.56 करोड़ की सहायता मिली। इसमें 2023-24 में ₹142.30 करोड़, 2024-25 में ₹113.00 करोड़ और जनवरी 2026 तक 2025-26 में ₹154.76 करोड़ शामिल हैं। जल शक्ति विभाग द्वारा PMKSY के अंतर्गत 9 उपयोगिता प्रमाणपत्र भी जमा किए जाने की जानकारी दी गई।

डॉ. हर्ष महाजन ने कहा कि सदन में रखे गए ये तथ्य उन दावों पर प्रश्न खड़े करते हैं जिनमें कहा जाता है कि केंद्र से धन नहीं मिल रहा। उन्होंने राज्य सरकार से योजनाओं को समयबद्ध लागू कर जनता तक लाभ पहुंचाने की बात कही।