Categories: हिमाचल

पदमश्री डॉ योगेश चावला 30 को फोर्टिस कांगड़ा में स्पैशल लिवर क्लीनिक में देंगे विशेषज्ञ सेवाएं

<p>देश के ख्याति प्राप्त लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ योगेश चावला फोर्टिस कांगड़ा में विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध करवाएंगे। 30 दिसंबर को होने वाले इस स्पेशल लिवर रोग क्लीनिक में डॉ चावला के साथ फोर्टिस कांगड़ा के लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ विजय बोध भी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस स्पेशल ओपीडी में हैपेटाइटिस- बी एंड सी टैस्ट की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। साथ ही हैपेटाइटिस- बी की दवाइयां भी बिना किसी शुल्क के प्रदान की जाएंगी। स्पेशल लिवर क्लीनिक में कंस्लटेशन शुल्क मात्र 100 रुपए लिया जाएगा।</p>

<p>उल्लेखनीय है कि डॉ योगेश चावला लिवर संबंधी बीमारियों के उपचार में देश के श्रेष्ठ विशेषज्ञों में से एक हैं। उन्हें लिवर के जटिल रोगों के उपचार में महारत हासिल है। वह पीजीआई चंडीगढ़ में डायरेक्टर और विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। लिवर रोग उपचार के क्षेत्र में कई उपलब्धियां उनके नाम हैं।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश में बढ़ती लिवर की बीमारियों के मद्देनजर डॉ चावला ने फोर्टिस कांगड़ा को मार्गदर्शन देने का फैसला लिया है। वहीं डॉ विजय बोध भी इन बीमारियों के उपचार में जाना- पहचाना नाम है। इस संबंध में फोर्टिस कांगड़ा के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने कहा कि फोर्टिस कांगड़ा स्थानीय बाशिंदों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में डॉ चावला की सेवाएं यहां ली जा रही हैं।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

11 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

11 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

12 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

12 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

13 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago