हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से संबंधित सेना के एक जवान जबलपुर स्थित आर्पीम हेडक्वार्ट में अपनी पत्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान पंकज सिंह निवासी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। दोनों के शव रविवार सुबह आर्मी क्वार्टर में फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी।
जानकारी के मुताबिक पंकज सिंह आर्मी में राइफल मैन के पद पर था। उसकी एक साल पहले सुनीता सिंह के साथ शादी हुई थी और दोनों एक साथ आर्मी क्वार्टर में रहते थे। शनिवार की रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी है जिसके बाद दोनों के शव सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं।
पत्नी सुनीता का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ था जबकि जवान ने बरामदे में फांसी लगाई है। सुबह स्टाफ के लोगों की नजर जब जवान के शव पर पड़ी तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आर्मी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी ने सुसाइड किया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है और दोनों के परिजन का इंतजार कर रही है।
भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…
शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…
कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…
लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…
हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…
हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…