हिमाचल

हिमाचल: IPL से बदली कुलदीप की किस्मत, 4 घंटे में बना करोड़पति

मंडी: सुंदरनगर के सलापड़ निवासी कुलदीप गुप्ता को क्रिकेट के शौक ने महज चार घंटों में ही करोड़पति बना डाला। दरअसल इन दिनों IPL चल रहा है। क्रिकेट के दिवाने ऑनलाइन ऐप पर अपनी टीम बनाकर दांव लगाते हैं और यदि उनकी बनाई टीम टॉप पर रहती है तो उन्हें करोड़ों की राशि ईनाम के तौर पर मिलती है। सलापड़ के कुलदीप गुप्ता ने भी माय सर्कल इलेवन पर पंजाब और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले में अपनी टीम बनाई। इसमें प्रथम पुरस्कार एक करोड़ रूपये का था। कुलदीप की ही तरह लाखों क्रिकेट प्रेमियों ने अपना दांव लगाया था लेकिन कुलदीप की बनाई टीम पहले स्थान पर रही और कुलदीप गुप्ता एक करोड़ की राशि जीतने में सफल रहा।

कुलदीप गुत्पा ने बताया कि वे करियाना और बर्तन की छोटी सी दुकान चलाते हैं। अक्सर वे दोस्तों को माय सर्कल इलेवन पर टीम बनाते और दांव लगाते देखा करते थे। कुलदीप ने बताया कि उसने भी 4 दिन पहले अपने मोबाइल में माय सर्कल इलेवन ऐप को डाउनलोड किया और शुक्रवार को मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 49 रुपये लगाकर अपनी टीम बनाई।

हालांकि उन्होंने चार घंटे का ये मैच देखा भी नहीं लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में उसने अपने मोबाइल पर नजर बनाए रखी थी। जैसे ही उसकी रैंक पहले नंबर पर आया तो उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। कुलदीप ने बताया कि वे इस जीती हुई राशि से अपने व्यापार को और आगे बढ़ाएंगे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago