Follow Us:

हिमाचल: नवनिर्वाचित विधायकों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

पी.चंद |

 

हिमाचल प्रदेश के नवनिर्वाचित तीनों विधायक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन परमार ने अपने चैम्बर में सादे समारोह में नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ  दिलवाई। उपचुनाव में तीनों विधायक कांग्रेस पार्टी के जीतकर आए हैं। इसके बाद सत्ता पक्ष का एक विद्यायक कम तो विपक्ष के एक सदस्य बढ़ गया है।

अर्की में वीरभद्र सिंह के निधन से खाली हुई सीट पर कांग्रेस के ही संजय अवस्थी जीतें है। फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया के निधन के बाद खाली हुई सीट से उनके ही सपुत्र कांग्रेस के भवानी सिंह जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। जबकि जुब्बल कोटखाई में भाजपा के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के बाद खाली हुई सीट पर भी कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने कब्जा जमाया है। इन तीन विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

विधानसभासभा में भाजपा के 43, कांग्रेस 22, 1 सीपीआईएम और 2 निर्दलीय विधायक हो गए हैं। हिमाचल विधानसभा में कुल 68 सदस्य हैं।