Follow Us:

अपराध दर में हिमाचल 24वें स्थान पर, 11 स्थान पर हैं चंडीगढ़

नवनीत बत्ता |

हिमाचल प्रदेश में बेशक 2017 के मुकाबले कई 2018 में कई आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन अपराध दर में देश भर के 29 राज्यों में से हिमाचल 24वें स्थान पर हैं। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता डॉक्टर खुशहाल शर्मा ने कहा कि अपराध दर में हिमाचल 24वें स्थान पर है। जबकि हरियाणा 6वें, चंडीगढ़ 11वें, जम्मू-कश्मीर 16वें, उत्तर प्रदेश 17वें और पंजाब 22वें स्थान पर है।साल 2019 में भी पुलिस साल भर अभियान चलाकर और सख्त कार्रवाई करेगी ताकि इस बुराई पर अंकुश लगाया जा सके।

क्या कहते हैं आंकड़े

       अपराध                   2018                2017

  • हत्या                          98                    99
  • हत्या का प्रयास           58                    69
  • डकैती                       01                     03
  • महिला अत्याचार       183                  191
  • महिला छेड़छाड़        515                   —
  • सड़क हादसे            3118                3120
  • एनडीपीएस              1342               1010

गुड़िया हेल्पलाइन बनी सहारा

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिलाओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए गुड़िया हेल्पलाइन शुरू की गई। 26 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर तक 3757 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3284 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। वहीं, महिलाओं की सुविधा के लिए 11 महिला पुलिस थाने पूर्ण रूप से कार्य कर रहे हैं।