Follow Us:

हिमाचल की पल्लवी ने जीता मिस इंडिया नॉर्थ का ताज

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

जिला बिलासपुर बरठीं के रप्पड गांव की पल्लवी शर्मा मिस इंडिया नॉर्थ जोन बनीं हैं। पल्लवी ने देश भर से आई प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बरठीं से दो किलोमीटर दूर रप्पड गांव के राजेंद्र कुमार और माया देवी की बेटी पल्लवी शर्मा ने मिस भारत नॉर्थ जोन-2019 का ताज जीतकर हिमाचल का नाम चमकाया है।

पल्लवी शर्मा ने बताया कि उसका लक्ष्य बॉलीवुड में नाम कमाना है। पल्लवी शर्मा ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।