➤ ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल 69 डॉलर से नीचे, कई शहरों के साथ हिमाचल में भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
➤ शिमला, सोलन, ऊना समेत कई जिलों में मामूली राहत की सूचना, ब्रेंट क्रूड गिरा, महानगरों में स्थिरता
➤ हिमाचल के सीमांत जिलों में दाम स्थिर, लेकिन आगे हो सकती है और कटौती
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर अब भारत के कई शहरों के साथ हिमाचल प्रदेश में भी दिखने लगा है। एक महीने के लंबे अंतराल के बाद ब्रेंट क्रूड 69 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया है, जिससे पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों में गिरावट का रुझान शुरू हो गया है।
बुधवार सुबह 6 बजे जारी रेट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई जैसे महानगरों में कीमतें यथावत बनी हुई हैं, लेकिन गाजियाबाद, नोएडा, पटना समेत देश के कई छोटे-बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
हिमाचल प्रदेश के कुछ प्रमुख जिलों जैसे शिमला, सोलन, ऊना और मंडी में भी तेल कंपनियों ने मामूली कटौती हो सकती है। हालांकि राज्य सरकार की टैक्स नीति के चलते कटौती का सीधा असर सीमित होगा, फिर भी पेट्रोल 10-20 पैसे और डीजल 15-25 पैसे तक सस्ता होने की संभाााावहै ।
तेल कंपनियों ने संकेत दिया है कि अगर ब्रेंट क्रूड और WTI में गिरावट बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में हिमाचल के उपभोक्ताओं को और राहत मिल सकती है।
हर रोज सुबह 6 बजे देशभर में तेल के दाम अपडेट किए जाते हैं, जिसमें केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, राज्य सरकार का वैट और डीलर कमीशन भी शामिल होता है। इसलिए राज्यवार अंतर बना रहता है।



