Follow Us:

हिमाचल पुलिस 7-8 दिसंबर को मनाएगा स्थापना दिवस

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश पुलिस पहली बार अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है, जिसकी रिहर्सल शिमला के ऐतिहासिक मैदान में शुरू हो चुकी है। इसमें 17 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें कांस्टेबल से लेकर डीजीपी तक सब शामिल होंगे।

इस तरह की अनूठी पहल पुलिस महानिदेशक सोमेश गोयल ने की है। हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली मर्तबा पुलिस अपना स्थापना दिवस मना रही है। यह आयोजन सात और आठ दिसंबर को शिमला के रिज मैदान पर करवाया जा रहा है। महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत इसमें मुख्यतिथि के रूप में शरीक होंगे।