Follow Us:

breaking: कांगड़ा में जाली वोट डालने पर एक गिरफ्तारी!, कछियारी का है मामला

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा की कछियारी पंचायत में आज पंचायत चुनाव के आखिरी चरण के दिन एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस युवक से अभी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक उस पंचायत का नहीं है और उसने नकली आईडी दिखाके कछियारी पंचायत में वोट डाला है।

लोगों को खबर लगने पर उक्त युवक की शिकायत पुलिस और प्रशासन से की गई। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक खोली का ही निवासी है। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि एक युवक से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद ही आगामी जानकारी सांझा की जाएगी।