हिमाचल

जल्द 68 विधानसभाओं में पहुंचेगी AAP, भाजपा की उल्टी गिनती हुई शुरू: सत्येंद्र जैन

चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी लगातार हिमाचल में डटे हैं। मंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मांन के रोड़ शो में जिस तरह से भीड़ उमड़ी उससे भाजपा और कांग्रेस में बेचैनी पैदा हो गई है। हिमाचल के इतिहास में आम आदमी पार्टी का रोड शो सबसे शानदार रोड शो हुआ है। जिसके लिए उन्होंने मंडी और हिमाचल की जनता का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने मंडी से हिमाचल की सियासत में ऑफिशियल एंट्री कर दी है जो जल्द ही सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में AAP का कारवां पहुंचेगा। जिस तरह रैली में हिमाचल की जनता में जोश आम आदमी पार्टी को लेकर देखने को मिल रहा है उससे सीएम और भाजपा की चाल उल्टी पड़ गई है। आम आदमी पार्टी की रैली में जनता ने दिखा दिया कि इस बार हिमाचल में सभी राजनीतिक समीकरण बदल जाएंगे। जो पहले भाजपा और कांग्रेस ने एक फ्रैंडली मैच खेलकर लोगों का फुटबॉल बनाया था।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा और कांग्रेस के इस राजनीतिक खेल को खत्म कर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे जो प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी को दूर कर बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दिल्ली की तर्ज पर देंगे। देश में भाजपा का विकल्प आम आदमी पार्टी बनकर तेजी से उभरने वाली पार्टी बन गई है वहीं हिमाचल में भी भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए आम आदमी पार्टी ने कदम रख दिया है। जो आने वाले विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी।

Manish Koul

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

2 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago