Follow Us:

केंद्रीय विश्वविद्यालय में नहीं मिल रही सुविधाओं, छात्र संघ ने किया रजिस्ट्रार का घेराव

मृत्युंजय पुरी |

लंबे समय से केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई भवन के निर्माण की मांग कर रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज केंद्रीय विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार का घेराव किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना था केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं भी नहीं मिल पा रही हैं। इस वजह से यहां पर अध्ययन करने वाले तमाम छात्र और छात्राएं परेशान हो रहे हैं, जबकि केंद्रीय विश्वविद्यालय इस तरफ ध्यान ना देकर गहरी निंद्रा में है।

विभाग संयोजक धर्मशाला ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में काफी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सोया हुआ प्रशासन है जिस समय समय पर आकर उठाना पड़ता है। देहरा कैंपस में विद्यार्थी मांगो को लेकर वहां बैठे हैं लेकिन विश्व विद्यालय का प्रशासन उनसे पूछने नहीं गया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में अबतक स्थाई कैंपस नहीं मिला है। विद्यार्थियों को यहां पर बैठने तक की समस्याएं होती हैं। जब तक हमारी मांगें और समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है तब तक केंद्रीय विश्वविद्यालय के अध्यापकों और कर्मचारियों का घेराव होता रहेगा। सोए हुए प्रशासन की वजह से केंद्रीय विश्वविद्यालय के साथ पूरे प्रदेश का नाम खराब हो रहा हैं।