<p>हिमाचल प्रदेश विधानसभा की ई-विधान प्रणाली के बिहार विधानसभा अध्यक्ष भी मुरीद हो गए हैं। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी अपने लाव-लश्कर के साथ शिमला पहुंचे हुए हैं। उन्होंने ई-विधान की कार्यप्रणाली को समझा और हिमाचल प्रदेश से प्रेरणा लेकर बिहार भी ई-विधान प्रणाली शुरू करने जा रहा है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष का हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ब्रिज बिहारी लाल बुटेल ने जोरदार स्वागत किया और उनको ई-विधान की जानकारी भी दी।</p>
<p>बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां ई-विधान प्रणाली लागू की गई है। बिहार विधानसभा को ई-विधान प्रणाली से जोड़ने का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार से भी इसको लेकर मंजूरी मिल चुकी है। इसी के चलते ई प्रणाली को लेकर हिमाचल विधानसभा से जानकारी ली जा रही है। इससे पहले भी तकनीकी अधिकारी हिमाचल विधानसभा का दौरा कर चुके हैं और यहां से गुर सीखकर बिहार विधानसभा को ई-विधान से जोड़ने का कार्य शुरू किया जा रहा है।</p>
<p>बीबीएल बुटेल का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की विधानसभा को देश की पहली ई-विधान बनने का गौरव हासिल है, जो दूसरे राज्यों के लिए आदर्श बन गई है। इसी के चलते अभी तक 22 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि हिमाचल विधानसभा का दौरा कर चुके हैं। ये दौर अभी भी जारी है, इसी कड़ी में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और अधिकारी यहां पहुंचे हैं।</p>
रोड़ कटिंग से हुआ भूसख्लन, गजनोहा में रिहायशी मकान मंडी रिवालसर मार्ग को टू लेन…
शिमला पुलिस को बीते कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि, पंजाब के…
भारी बरसात के कारण क्रोसिंग के पास एम सी पार्किंग में महिला एवं बाल विकास…
देव भूमि हिमाचल में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां…
धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…
धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…