Categories: हिमाचल

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल जारी, केंद्र सरकार के खिलाफ जताया रोष

<p>राष्ट्र व्यापी बैंक हड़ताल का असर हिमाचल में भी देखने को मिला। बैंक कर्मियों ने आज से 2 दिन की हड़ताल की है। शुक्रवार को ख़ास तौर पर कांगड़ा, शिमला, ऊना, मंडी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक कर्मचारियों की ये हड़ताल केंद्र सरकार के खिलाफ की गई है।</p>

<p>शिमला में यूएफबीयू के बैनर तले कर्मचारियों ने डीसी ऑफिस के बाहर केंद्र सराकर के खिलाफ नारेबाजी की। ऊना में कर्मियों ने बस स्टैंड में सरकार के खिलाफ रोष जताया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि काफी समय से उनकी मांगें लंबित पड़ी है लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर कोई काम नहीं करती। आगामी दिनों में उनकी अनदेखी हुई तो हड़ताल का सिलसिल जारी रहेगा।</p>

<p>बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगो में वेतन वृद्धि में 20% बढ़ोतरी, सप्ताह में 5 दिनों में बैंकिंग, स्पेशल एलाउंस का बेसिक पे में मिलना, पेंशन का अपडेशन और फैमिली पेंशन में सुधार इत्यादि हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से आज राजभवन में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भेंट…

7 hours ago

कांग्रेस का रंग के आधार पर भारतीयां को बांटने का सपना नहीं होगा पूरा: भारद्वाज

धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने शाहपुर मंडल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते…

7 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

धर्मशाला, 13 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि सोमवार को कांगड़ा-चंबा…

7 hours ago

डूबने वाला है मोदी सरकार के जुमलों का टाइटेनिक: गुरदीप सिंह सप्पल

AICC के प्रशासन प्रभारी और CWC के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भाजपा पर निशाना…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष चंद मंगलेट भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के चौपाल से विधायक रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के…

7 hours ago

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला में आज मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करने के…

8 hours ago