Follow Us:

ब्लॉक समिति कांगड़ा में भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बीजेपी के बने

मृत्युंजय पुरी |

ब्लॉक समिति कांगड़ा के हुए चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी से संबंधित दोनों महिलाओं ने विजय हासिल की। 25 ब्लॉक समिति के सदस्यों में बबीता जो कि अध्यक्ष पद पर विजयी हुई हैं। इन्हें 13 मत और उपविजेता को भी 11 मत मिले हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए अनीता को 13 और दूसरे प्रत्याशी को 11 मत प्राप्त हुए हैं, वहीं एक मत रद्द भी हुआ है।

अध्यक्ष पद पर बबिता और उपाध्यक्ष पद पर अनीता विराजमान हुई। बबीता जोकि पुरकड़ी वार्ड विजयी होकर पंचायत समिति सदस्य बनी है। इसी प्रकार अनीता जोकि दौलतपुर से पंचायत समिति सदस्य जीत हासिल करके आई हैं।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। यह पहले से ही तय था कि भाजपा को इस बार अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाना था, लेकिन उसके बावजूद भी जब तक चुनाव समाप्त नहीं हुआ तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता जोर शोर के साथ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इससे पूर्व रविवार को कोरम पूरा न के कारण चुनाव नहीं हो पाए थे। कांगड़ा सडीएम अभिषेक वर्मा द्वारा चुनावी प्रकिया शुरू की गई, जिसमें 25 बीडीसी सदस्यों वाली इस ब्लॉक समिति के दोनो पदों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया।