<p>2017 में हुई अंडर-19 युवतियों की फुटबॉल प्रतियोगिता में धांधली पाई गई है। दरअसल, टीम में शामिल कुछ युवतियों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कुछ लोग इस प्रतियोगिता में अड़चने अटका रहे थे, जिसके चलते उन्हें टीम में शामिल होने से दिक्कतें आ रही थी। इसके बाद 2 युवतियां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिली औऱ उनसे जांच की बात कही।</p>
<p>युवतियों की बात पर संज्ञान लेते हुए जयराम ठाकुर ने एसपी बिलासपुर को कार्रवाई करने के आदेश दिए और तभी सच सामने आया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीते 18 अक्टूबर को 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। इनमें मोंटी उर्फ प्रवेश शर्मा डीपी बिलासपुर, स्नेह लता स्कूल अध्यापक, कर्नल चंदेल NGO प्रधान, सचिन चौधरी पीटी के नाम शामिल है।</p>
<p>युवतियों के मुताबिक, मई 2017 में हुए ट्रायल हुए थे उसमें 3 लड़कियों का चयन किया गया था। 2 लड़कियां ऊना से थी और एक लड़की बिलासपुर से थी। जब वह खेल में भाग लेने के लिए गाजियाबाद ले जाया गया तो उन लड़कियों को कहा गया कि दो लड़कियां मध्य प्रदेश की टीम से खेलेगी और एक लड़की उड़ीसा की टीम से खेलेंगी। लेकिन उनमें से दो लड़कियों ने खेलने से मना कर दिया।</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…