Follow Us:

जेपी नड्डा से मिला मार्गदर्शन,  2022 में भी भाजपा की सरकार बनेगी: BJP सह प्रभारी

मृत्युंजय पुरी |

भाजपा सह-मीडिया प्रभारी अधिकांश डोगरा ने कहा कि धर्मशाला में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला है। अधिकांश डोगरा ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से मिले मार्गदर्शन से भाजपा ने जो ग्रामसभा से विधानसभा तक का नारा दिया है, यह निश्चित तौर पर सफल होगा प्रदेश में वर्ष 2022 में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक उपरांत कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और कार्यकर्ता अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने को आतुर हैं। हिमाचल सरकार ने समाज के लिए हर स्तर पर काम किया है। यही नहीं जितनी योजनाएं वर्तमान प्रदेश सरकार ने शुरू की है, उतनी पहले कभी नहीं हुई। जिस तरह से प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान रख रही है, उससे मिशन रिपीट अवश्य पूरा होगा और फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्तासीन होगी।