Follow Us:

मोदी सरकार के नीतियों के खिलाफ शिमला में सीटू का प्रदर्शन, लगाए ये आरोप

पी. चंद |

सीटू ने शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर आज केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। सीटू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है तभी से मजदूर और किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ किए जा रही है। 44 श्रम कानूनों को 4 श्रम संहिताओं में बदल दिया गया। किसान विरोधी कानून बनाए जा रहे हैं जिसके खिलाफ आज किसान सड़कों पर है।

उन्होंने कहा कि सरकार कृषि और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में दिया जा रहा है जिसके लिए आज और कल जिला व ब्लॉक स्तर पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद 23- 24 जनवरी को पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। हिमाचल में पंचायत चुनाव के चलते यह प्रदर्शन नहीं होगा। हालांकि बजट सत्र के दौरान प्रदर्शन करके सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।