Categories: हिमाचल

मंडी में बोले मुख्यमंत्री, जल्द खुलेंगे पर्यटन स्थल-विभाग को दिए जरूरी निर्देश

<p>प्रदेश में जल्द ही पर्यटन स्थल और होटल खोले जाएंगे। विभाग के अधिकारियों को एक हफ्ते के अंदर एसओपी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। केरल और गोवा में पर्यटन स्थलों को लेकर वहां की सरकार ने क्या एसओपी बनाए हैं, उसका अध्ययन करने में विभागीय टीम लगी है। मंडी प्रवास के दौरान गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। होटल और उद्योगों को कई प्रकार की रियायतें दी गई हैं। कोरोना काल में भी विकास कार्य प्रभावति न हों, इसके लिए निर्णायक कदम उठाए गए हैं। देश के कई राज्य हिमाचल का अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि अटल रोहतांग टनल का कार्य अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर के पहले सप्ताह में टनल का लोकार्पण करने आएंगे। इससे जनजातीय जिला लाहोल स्पिति के साथ साथ पांगी और लेह लद्दाख के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और सामरिक दृष्टि से भी देश मजबूत होगा।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 12 हजार करोड़ का बजट जो बिना खर्च विभागों में पड़ा है को अब ऐसे विकास कार्यों में लगाया जाएगा जो पाइपलाइन में चल रहे हों। ऐसा पहली बार किया गया है कि एक समीक्षा करके पूरे प्रदेश में उस बजट का पता लगाया गया जो बिना खर्च ही विभागों ने बैंकों में जमा करवा रखा था। केंद्र सरकार द्वारा चीन की 59 ऐप पर लगाए प्रतिबंध का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, इसे देखते हुए सरकार ने गृह मंत्रालय को पत्र लिख लॉक डाउन 4 के प्रतिबंध बरकरार रखने की मांग की है।</p>

<p>प्रदेश में बिना पास अभी भी किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। कोरोना काल के दौरान लागू कर्फ्यू में पत्रकारों पर दर्ज मामलों को जल्द वापस लिया जाएगा। गृह विभाग को इसके लिए जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

4 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

6 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

7 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

7 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

8 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

8 hours ago