Follow Us:

मुख्यमंत्री ने इंटिग्रेटिड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहेबिलिटेशन सेंटर के निजी वार्ड का लोकार्पण किया

पी. चंद |

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन के निकट मानव मंदिर कथौन में इंटिग्रेटिड मस्कुलर डिस्ट्रॉफी रिहैबिलिटेशन सेंटर में निजी वार्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से ग्रसित हर व्यक्ति तक पहुंचने के अलावा लोगों में मस्कुलर डिस्ट्रॉफी के बारे में जागरूकता लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कर रहा है। प्रभावित व्यक्तियों के उपचार के लिए संस्थान वैज्ञानिक अनुसंधान और बेहतर उपचार की सुविधाएं स्थापित करने के लिए भी कार्यशील हैं।