Follow Us:

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की माता ने डाला वोट, राजीव बिंदल ने भी किया मतदान

नवनीत बत्ता |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मां ने अपने पोलिंग बूथ भराड़ी में अपना मतदान किया। उसके साथ कई और महिलाओं ने भी वोट डाला और मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके साथ विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी दर्ज करवाई और वोट डाला। उनके साथ उनकी पत्नी और बहु भी मौजूद रहीं।

7 बजे से शुरू हुई मतदान के प्रक्रिया में अभी तक कई जगहों में दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। अभी तक 9 जगहों पर ईवीएम ख़राब होने की सूचना मिली है, जबकि कई जगहों पर वोट अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है। पांवटा में भी ईवीएम खराब होने के चलते सुबह से ही लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि, यदि पेन मशीन में कोई खराबी या कोई समस्या उत्पन्न हो जाए तो उसके लिए भी प्रशासन में पुख्ता इंतजाम कर रखा है।