Follow Us:

‘प्रदेश में बढ़ सकती है कोरोना बंदिशे, मंत्रिमंडल की बैठक में हो सकता है मास्क जरूरी’

पी. चंद |

पी. चंद। देश के कई राज्यों में बढ़ रहे कोविड के मामलों के चलते हिमाचल प्रदेश में भी चिंता बढ़ने लगी है। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन सीजन उफ़ान पर है इस बीच कोविड के मामलों में बढ़ोतरी पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खींचने लगी हैं। हिमाचल में भी भले ही सुस्त रफ़्तार से लेकिन मामले बढ़ने लगे हैं।

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पड़ोसी राज्यों में बढ़ रहे कोविड के मामलों पर सरकार नजर बनाए हुए है। हालांकि सरकार ने हिमाचल में अभी मास्क हटाने के निर्देश नहीं दिए थे लेकिन मास्क में ढिलाई जरूर दी थी। अभी हिमाचल में स्थितियां काबू में है यदि जरूरत हुई तो सरकार कोविड न फैले इस पर सख्ती भी कर सकती है।

हिमाचल प्रदेश में कोविड का नया वेरिएंट सामने नहीं आया है बावजूद इसके प्रदेश सरकार सतर्क है। मास्क लगाने को भी जरूरी करने पर सरकार आगे विचार कर सकती है। कोविड को रोकने के लिए जो भी सावधनियां बरतने की ज़रूरत होंगी उन पर अमल किया जाएगा।

एक सप्ताह से वृद्धि हो रही दर्ज

पिछले सप्ताह भर से हिमाचल प्रदेश में कोविड के मामले मामूली वृद्धि दर्ज की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में बढ़कर 75 एक्टिव मामले हो गए हैं, जबकि सप्ताह भर पहले ये एक्टिव मामले 50 के आसपास ही रह गए थे। मौत का आंकड़ा भी न के बराबर पहुंच गया था। अब दौबारा से कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी चिंताजनक है। 27 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक रखी गई है। बैठक में कोरोना को लेकर नई बंदिशों पर विचार किया जा सकता है।