Follow Us:

कांग्रेस के संगठनों ने सरकार के खिलाफ दिया धरना, विधानसभा प्रकरण पर CM का पूतला फूंका

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस विधायकों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार और 5 विधायकों पर दर्ज की गई फर्जी एफआईआर और निलंबन को रद्द करने के लिए राजीव भवन से ओल्ड बस स्टैंड तक प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकाली। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंका और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ संवैधानिक पदों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया।

सदस्यों ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार के विधायक और उपाध्यक्ष अपने संवैधानिक पद का दुरूपयोग कर रहे हैं। जिस तरह गत दिवस 2 मार्च, 2021 को शिमला ग्रामीण विधानसभा के विधायक विक्रमादित्य सिंह के साथ विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर उनके उपर एफआईआर दर्ज करने व उनके निलंबन की मांग की।