<p>हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमित 5वें मरीज़ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक संक्रमित महिला नेरचौक में भर्ती थी जिनकी हालत दोपहर बाद काफ़ी बिगड़ गई। अचानक उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और करीब साढ़े 4 बजे उनकी मौत हो गई। महिला अशोका रानी पत्नी गणेश दास निवासी बल्ह की थी। इससे पहले पिछले कल देर रात एक संक्रमित मरीज ने भी शिमला में दम तोड़ा था।</p>
<p>इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। कांगड़ा जिला में अब 4 औऱ कोरोना के केस रजिस्टर हुए हैं। सुबह के वक़्त भी कांगड़ा में 2 केस आए थे जबकि अब 4 नए केस मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति दौलतपुर, 2 जयसिंहपुर और पुड़वा का रहने वाला है। ये सब लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। इनमें 2 मरीज़ों को धर्मशाला रखा गया है जबकि 2 पेशंट ढाढ़ में रखे गए हैं। कांगड़ा डीसी राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है।</p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…