Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक 1 व्यक्ति ने तोड़ा दम, 197 लोगों ने पाई कोरोना से निजात

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है। आए दिन 100 से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। बुधवार दोपहर तक प्रदेश के जिला हमीरपुर से एक व्यक्ति की मौत दर्ज़ की गई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 939 हो गया है। राहत की बात यह है कि एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस दर्ज़ नहीं हुआ है।

प्रदेश में दोपहर तक 197 लोगों ने कोरोना से निजात पाई है। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 55 हजार 910 हो गया है। इनमें से 1 हजार 239 एक्टिव केस हैं। साथ ही 53 हजार 685 लोगो कोरोनैा को हराने में सफल रहे हैं।

देखें हर जिले की रिपोर्ट