Follow Us:

प्रदेश में दोपहर 20 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज़, 92 लोग हुए स्वस्थ

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है। आए दिन 100 से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। रविवार दोपहर तक प्रदेश में एक भी मौत दर्ज़ नहीं की गई है। जबकि 20 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज़ किए गए हैं। मृतकों का आंकड़ा 9464 हो गया है।

प्रदेश में दोपहर तक इसके साथ ही 92 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 56 हजार 386 हो गया है। इनमें से 1 हजार 016 एक्टिव केस हैं। साथ ही अब तक 54 हजार 376 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

देखें हर जिले की रिपोर्ट