Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक 2 लोगों ने तोड़ा दम, 156 ने दी कोरोना को मात

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है। आए दिन 100 से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। सबसे बड़ा राहत की बात यह है कि प्रदेश में इस समय 817 एक्टिव केस रह गए हैं। सोमवार दोपहर तक प्रदेश में दो लोगों की मौत दर्ज़ की गई है इनमें सोलन ऐऔर ऊना से व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 04 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज़ किए गए हैं। मृतकों का आंकड़ा 949 हो गया है।

इसके साथ ही प्रदेश में दोपहर तक 156 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 56 हजार 456 हो गया है। इनमें से 817 एक्टिव केस हैं। साथ ही अब तक 54 हजार 642 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

देखें हर जिले की रिपोर्ट