Follow Us:

कांगड़ा में 2 लोगों ने तोड़ा दम, सिरमौर से 1 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज़

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है। आए दिन 100 से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि प्रदेश में इस समय 742 एक्टिव केस रह गए हैं। बुधवार दोपहर तक प्रदेश के जिला कांगड़ा में दो लोगों की मौत दर्ज़ की गई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 951 हो गया है। जबकि एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

इसके साथ ही प्रदेश में दोपहर तक 67 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 56 हजार 597 हो गया है। इनमें से 745 एक्टिव केस हैं। साथ ही अब तक 54 हजार 891 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

देखें हर जिले की रिपोर्ट