Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक दर्ज़ हुए 5 कोरोना पॉजिटिव केस, 81 हुए स्वस्थ

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है। आए दिन 100 से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि प्रदेश में इस समय 754 एक्टिव केस रह गए हैं। वीरवार दोपहर तक प्रदेश में एक भी मौत दर्ज़ नहीं की गई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 951 हो गया है। जबकि 5 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में दोपहर तक 81 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 56 हजार 694 हो गया है। इनमें से 754 एक्टिव केस हैं। साथ ही अब तक 54 हजार 976 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

देखें हर जिले की रिपोर्ट