Follow Us:

कांगड़ा में एक और व्यक्ति ने तोड़ा दम, दोपहर तक 80 लोग हुए स्वस्थ

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है। आए दिन 100 से अधिक लोग ठीक हो रहे हैं। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि प्रदेश में इस समय 686 एक्टिव केस रह गए हैं। शनिवार दोपहर तक प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक व्यक्ति की मौत दर्ज़ की गई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 952 हो गया है। जबकि एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं पाया गया।

इसके साथ ही प्रदेश में दोपहर तक 80 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब तक संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 56 हजार 802 हो गया है। इनमें से 686 एक्टिव केस हैं। साथ ही अब तक 55 हजार 152 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।

देखें हर जिले की रिपोर्ट