Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक 3 लोगों ने तोड़ा दम, 20 नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज़

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना का कहर फिर बढ़ने लगा है। आज दोपहर तक 3 लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें जिला बिलासपुर, कांगड़ा और ऊना से 1-1 व्यक्ति की मौत शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश में 20 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज़ किए गए हैं। जबकि 73 लोग कोरोना को हरना में सफल रहे हैं।

प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ 59 हजार 138 हो गया है। इनमें से 558 मामले अभी एक्टिव चल रहे हैं। इसके अलावा अब तक 57 हजार 580 लोगों ने कोरोना से निजात पा ली है। जबकि 987 लोग काल का गाल बन चुके हैं।