प्रदेश में कोरोना के मामलों में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। मंगलवार दोपहर तक प्रदेश में 2 लोगों की मौत हुई है। इनमें मंडी और ऊना में 1-1 व्यक्ति ने दम तोड़ा है। इसके अलावा आज दोपहर तक कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं जबकि 55 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।
.png)
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 59 हजार 762 पहुंच गया है। इसमें से 713 मामले अभी भी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 58 हजार 037 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं जबकि 998 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
.jpeg)



