Follow Us:

प्रदेश में दोपहर तक कांगड़ा के 1 व्यक्ति की मौत, 52 नए मामले दर्ज़

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में कोविड 19 एक बार फिर तेजी से अपने पैर पसार रहा है। रविवार दोपहर तक प्रदेश में कोरोना के 52 नए मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि दोपहर तक 80 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं। जबकि जिला कांगड़ा से 1 कोरोना की मौत हुई है। इन दो मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़कर 1005 पहुंच गए हैं।

आज आए मामलों में बिलासपुर से 12, कांगड़ा 4, मंडी 3, शिमला 5, सिरमौर 7, सोलन 3 और सबसे अधिक 18 मामले ऊना से सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 60 हजार 589 हो गया है। इसमें से 1 हजार 170 मामले अभी भी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 58 हजार 395 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।