Follow Us:

प्रदेश में आज दोपहर तक 3 लोगों ने तोड़ा दम, 46 नए पॉजिटिव

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना के 46 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 385 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं। वहीं, आज प्रदेश में कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है। इसमें से तीनों  मौतें कांगड़ा जिला में हुई हैं। इन 3 मौतों के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 3426 हो गया है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों आंकड़ा 2 लाख के पार चला गया है। अब तक कुल आंकड़ा 2 लाख 00 हजार 328 हो गया है। इसमें से 2 हजार 643 मामले अभी एक्टिव हैं। प्रदेश में अब तक 1 लाख 94 हजार 235 लोग कोरोना को हराने में सफल हुए हैं।