Follow Us:

प्रदेश में 401 हुए कोरोना के एक्टिव मामले, रिकवरी रेट में इजाफा

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं। गुरुवार शाम तक प्रदेश में 9 नए मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें कांगड़ा से 4, मंडी से 4 और सोलन से 1 मामला दर्ज है। प्रदेश में अब एक्टिव केस 401 बचे हैं। पहले ये आंकड़ा इससे भी कम था लेकिन सप्ताह में 2 बार मामले अचानक बढ़ रहे हैं जिसके चलते एक्टिव केस का आंकड़ा काफी दिनों से इसी रेंज में रह रहा है। अब तक कोरोना का कुल आंकड़ा 57 हजार 655 हो चुका है।

प्रदेश में गुरुवार शाम को 16  लोगों ने कोरोना को मात दी जिनमें चंबा से 1, कांगड़ा से 5 और सिरमौर से 10 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक प्रदेश में 56 हजार से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 970 चल रहा है।