प्रदेश में कोरोना के मामले कुछ कम होने लगे हैं। शाम तक प्रदेश में कोरोना के 539 नए मामले दर्ज हुए हैं जिसके बाद एक्टिव आंकड़ा 14 हजार 940 चल रहा है। शाम तक प्रदेश में कोरोना से 2 हजार से ज्यादा लोगों ने जंग भी जीती है। रविवार को प्रदेश में कोरोना से 41 मौतें भी हुई हैं जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 3 हजार 111 पहुंच गया है। अब तक कुल मामले 1 लाख 89 हजार 465 हो चुके हैं जिनमें 1 लाख 71 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।



