Follow Us:

प्रदेश में कोरोना के 322 नए मामले, घट रहा कोरोना का ग्राफ

पी. चंद |

प्रदेश में कोरोना के मामले कुछ कम होने लगे हैं। दोपहर तक प्रदेश में कोरोना के 322 मामले आए हैं जबकि 2 हजार 667 मरीज़ ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मामले 14 हजार 624 रह गए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना से 3 हजार 090 मौतें हुई हैं।

कोरोना के कुल मामले 1 लाख 88 हजार 926 हैं जिनमें 1 लाख 71 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना के चलते कर्फ्यू 7 जून तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि कर्फ्यू ढील भी 5 घंटे की कर दी गई है जिसमें सभी दुकानें खुलेंगी।