Follow Us:

मुख्य सचिव ने राज्यपाल को दी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी, राज्यपाल ने दिए निर्देश

पी. चंद |

मुख्य सचिव अनिल खाची ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की। मुख्य सचिव ने राज्यपाल को प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान और प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उठाये गए कदमों की जानकारी दी। राज्यपाल ने मुख्य सचिव को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने व प्रभावितों  को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।