Categories: हिमाचल

‘भारत और चीन के बीच में अच्छे रिश़्ते होना आवश्यक हैं…’

<p>धर्मगुरू 14वें दलाई लामा आज चंडीगढ़ जाते हुए कुछ देर के लिए ऊना सर्किट हाउस में रुके। इस दौरान उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने उनकी अगवानी की। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दलाई लामा ने कहा कि भारत और चीन के बीच में अच्छे रिश्ते होना बहुत आवश्यक है। दोनों देशों की सभ्यताएं बहुत पुरानी हैं और आर्थिक तौर पर भी दोनों ही देश बड़ी शक्तियां हैं। ऐसे में दोनों मुलकों के बीच अच्छे रिश्ते बेहद आवश्यक हैं।</p>

<p>तिब्बत की आजादी पर पूछे गए सवाल पर तिब्बती धर्मगुरू ने कहा कि साल 1974 में हमने तय किया कि चीन से आजादी की मांग नहीं की जाएगी। चीन में रहते हुए तिब्बती सिर्फ अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए कुछ अधिकारों की मांग कर रहे हैं। हम तिब्बती नांलदा दर्शन का अनुसरण कर रहे हैं और नालंदा दर्शन तर्क पर आधारित है। आज चीन के कुछ बुद्धिजीवी भी मानते हैं कि तिब्बती बौद्ध धर्म पौराणिक नालंदा परंपरा के अनुसार है जो पूरी तरह से विज्ञान पर आधारित है। इन बौद्ध शिक्षाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ पढ़ाया जा सकता है।</p>

<p>दलाई लामा ने कहा कि एक ओर तिब्बती भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पिछले 60 सालों में हमने भारत की आजादी का आनंद लिया है। साल 2001 में उन्होंने राजनीतिक फैसलों से स्वंय को अलग कर लिया था और भारत में रहने वाले मुट्ठी भर तिब्बती शरणार्थी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाया है। आज तिब्बतियों की चुनी हुई सरकार सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

6 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

8 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

9 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

9 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

10 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

10 hours ago