Categories: हिमाचल

नगर निगम धर्मशाला ने सेनेटाइज करने वाली लेबर को दी ड्रेस

<p>कोरोना के खतरे को देखते हुए नगर निगम धर्मशाला के प्रशासन ने पहल करते हुए शहर को सेनेटाइज करने वाली लेबर के लिए ड्रेस उपलब्ध करवाई है। निगम प्रशासन ने ड्रेस किट न मिलने के चलते खुद पॉलीथीन मंगवाकर शहर के सेल्फ हेल्प ग्रुप से यह डे्रस सिलवाई है। निगम प्रशासन का कहना है कि शहर को नियमित तौर पर सेनेटाइज करने वाली लेबर की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी अति आवश्यक है।</p>

<p>इसी कड़ी में ने प्रयास करते हुए लेबर के लिए ड्रेस तैयार करवाई है। निगम द्वारा फायरबिग्रेड के माध्यम से शहर को सेनेटाइज किया जा रहा है, क्योंकि कोरोना वायरस के खतरे के बीच निगम प्रशासन शहर को सुरक्षित बनाना चाहता है। मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा कि किट नहीं मिल रही है। कर्मियों को पूरी ड्रेस पहनाकर शहर को सेनेटाइज करने हेतू भेजा जा रहा है। फायरब्रिगेड के सहयोग से पूरे शहर को सेनेटाइज नियमित तौर पर किया जा रहा है। सभी क्षेत्रों को बारी-बारी सेनेटाइज किया जा रहा है।</p>

<p>सब्जियों के ज्यादा दाम वसूलने के संबंध में निगम के कमीश्नर से बात हुई है। डीसी कांगड़ा से भी बात की जाएगी कि जो लोग ज्यादा दाम वसूल रहे हैं, उन पर नकेल कसी जाए, क्योंकि यह समय लोगों को ठगने का नहीं है, बल्कि सहयोग करने का है। दुकानदारों से अपील है कि सभी लोगों से वस्तुओं के उचित दाम ही वसूलें।</p>

Samachar First

Recent Posts

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

9 hours ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

9 hours ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

10 hours ago

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार…

14 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

14 hours ago