Follow Us:

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में बनाए जा रहे बस शेल्टर, बस पॉल भी लगेंगे

मृत्युंजय पुरी |

धर्मशाला-स्मार्ट सिटी धर्मशाला अब नए बस शेल्टर के साथ पुराने बस शेल्टर को ठीक करके नया बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग के पास 9 करोड़ का बजट आया है जिसके तहत काम भी शुरू हो गया है। इसमें शहर में 18 नए बस शेलटर और पुराने बस शेल्टर को नया बनाया जायेगा। इसके अलावा बस पॉल भी बनाये जांएगे।

नगर निगम के मेयर दवेंद्र जग्गी ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला में नए स्मार्ट बस शेल्टर 18 बन रहे है। जो रेन शेल्टर  पुराने हैं उन्हें नया बनाया जा रहा हैं। बस पॉल बनाये जा रहे हैं। इस काम के लिए कुल बजट 9 करोड़ के लगभग हैं।  अगले तीन महीने के अंदर यह काम सम्पन्न हो जाएगा। इसके अलावा बस शेल्टर में जहां जगह हैं वहा पर ई टॉयलेट भी लगा रहे है ।  इसके अलावा जो बस पॉल है उसमे ई बसिंग की टाइमइंग भी लगाई जाएगी। महिलाओं के लिये अलग से बैठने की व्यवस्था होगी।