Categories: हिमाचल

धर्मशाला में हॉट एयर बैलून के साथ प्रदर्शित की स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएं

पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर कांगड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने धर्मशाला में पर्यटन विभाग के कार्यालय परिसर में हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाओं को प्रदर्शित करते हुए हॉट एयर बैलून भी हवा में छोड़ा गया। इसके साथ ही गांधी वाटिका में नगर निगम द्वारा स्वच्छता की शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया जबकि शहीद स्मारक में पूर्व सैनिकों ने स्वर्णिम हिमाचल की परिकल्पना को लेकर संगोष्ठी भी आयोजित की गई।

इसके अतिरिक्त जिला के सभी उपमंडल मुख्यालयों पर उपमंडलाधिकारियों की अध्यक्षता में हिमाचल की पचास वर्ष की यात्रा पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रशासन द्वारा पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम की शिमला से लाइव कवरेज की एलईडी स्क्रीन के माध्यम से व्यवस्था भी की गई थी।

डीसी कांगड़ा ने बताया कि पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती को लेकर वर्षभर दौरान कांगड़ा जिला में भी कई तरह की गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इन सभी आयोजनों में आम जन की भागीदारी और जुड़ाव पर प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा विशेष तौर से नई पीढ़ी को हिमाचल प्रदेश के इतिहास और विकास की यात्रा से भी रू-ब-रू करवाया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

22 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

36 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

43 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

49 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

59 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago