Follow Us:

त्रियुंड में 2 बजे के बाद जाने पर बैन, मौज़ मस्ती पर भी लगेगी रोक

मृत्युंजय पुरी |

अब त्रियुंड जाने के लिए पर्यटकों को दोपहर के बाद गल्लू पास से एंट्री नहीं मिलेगी। यानी कि लोग 2 बजे के बाद त्रियुंड नहीं जा पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, त्रियुंड जाने के लिए गल्लू में एंट्री करवानी पड़ती है, वहां से अब 2 बजे के बाद पर्यटकों को नहीं भेजा जाएगा। इसके साथ ही वापस आने वाले पर्यटक 3 बजे के बाद से वापस नहीं लौटेंगे।

ऐसा इसलिए किया गया है ताकि त्रियुंड क्षेत्र में पर्यटक रास्ता न भटकें। इसके साथ ही खाई में गिरने के डर जैसी चीजें भी लगातार बनी हुई हैं। वहीं, बर्फबारी के दौरान कई बार जंगली जानवर पहाड़ी से नीचे आकर त्रियुंड के रास्ते में आ जाते हैं, जो पर्यटकों के लिए जानलेवा हो सकते हैं। इसके साथ ही किसी भी पर्यटक अथवा अन्य व्यक्ति को किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ शराब बीयर का सेवन करने की अनुमति नहीं है।

डीसी कांगड़ा या एसपी से इस संबंध में अग्रिम अनुमति प्राप्त कर क्षेत्र में जाने वाले लोगों पर भी उपरोक्त शर्तें लागू नहीं होंगी। पटियाल ने कहा कि यह आदेश लोगों की जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए हैं।