Follow Us:

पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पी. चंद |

हिमाचल के ऊना से पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी का गुरुवार को देहांत हो गया। 86 साल की उम्र में पूर्व विधायक ने अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। ऐसे में वीरवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा औऱ कांग्रेस के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वे ऊना के हरोली से 2 बार विधायक रह चुके हैं। करीब 30 साल तक राजनीति में सक्रिय रहने के बाद अब वे अध्यात्म से जुड़ चुके थे औऱ उन्होंने राजनीति को साइड कर दिया था। अपने राजनीतिक करियर में पूर्व विधायक 2 बार कांग्रेस से विधायक रहे जबकि एक बार भाजपा से टिकट पर जीते थे।