Follow Us:

किडनी रोग की स्पेशल ओपीडी शनिवार को, डॉ. चेतन महाजन देंगे सेवाएं

डेस्क |

फोर्टिस कांगड़ा में किडनी एवं उससे संबंधित अन्य बीमारियों की विशेष ओपीडी प्रत्येक शनिवार को आयोजित की जा रही है। इस ओपीडी में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन महाजन फोर्टिस कांगड़ा में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। डॉक्टर चेतन महाजन ने किडनी रोग उपचार में विशेषज्ञता हासिल की है और वह किडनी से संबंधित सभी बीमारियों के उपचार में माहिर हैं।

उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद मेडिसन में एमडी की डिग्री हासिल की। उसके उपरांत उन्होंने किडनी रोगों में विशेषज्ञता प्राप्त करते हुए डीएम की डिग्री प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने मेदांता मेडिसिटी में बतौर किडनी रोग विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की। डॉक्टर चेतन को किडनी बायोप्सी, डायबिटीज नेफ्रोपैथी, पेरिटोनियल डायलिसिस, उच्च रक्तचाप की उत्कृष्ट देखभाल एवं सभी प्रकार के किडनी रोगों के उपचार में बेहतरीन अनुभव प्राप्त है।