Follow Us:

राज्यपाल ने किया शीतोष्ण फलों की बागवानी पर आधारित पुस्तकों का किया विमोचन

पी. चंद |

राज्पाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में तकनीकी जानकारी पर आधारित तीन पुस्तकों का विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तकें प्रदेश एवं देश के अन्य भागों में इन फलों की खेती करने वाले किसानों तथा बागवानी विषय में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुलभ व्यवहारिक ज्ञान से परिपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जलवायु विभिन्न प्रकार के फलदार पौधों की खेती के लिए उपयुक्त है। यहां पर उपोष्ण जलवायु से लेकर विशेष शीतोष्ण जलवायु पाया जाता है जो कि बागवानी के व्यापक आधार को दर्शाता है। बागवानी को यहां पर एक मुख्य व्यवसाय के रूप में अपनाया जा रहा है जो कृषि क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और संतुलित पोषण के लिए महत्वपूर्ण है।

हिमाचल प्रदेश के निचले पर्वतीय क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए जा रहे बागवानी क्षेत्र के प्रसार में अमरूद एवं लीची पर आधारित यह दोनों पुस्तकें निश्चित तौर पर किसान बागवानों के लिए मार्गदर्शन का काम करेंगी। पुस्तकों में दी गई जानकारी से इन फसलों की उत्पादन एवं उत्पादकता तथा किसानों की शुद्ध आय की बढ़ौतरी में सहायक होगीं।